हरसूद या पंधाना से अाएगी जिपं अध्यक्ष
जिलापंचायत अध्यक्ष हरसूद या पंधाना क्षेत्र से ही आएगा। आदिवासी महिला के लिए आरक्षित क्षेत्र इन्हीं क्षेत्रों में हैं। इन सीटों से लड़ने वाली महिलाएं अध्यक्ष बनेंगी। इसमें ज्यादा उम्मीदवार नहीं हैं। सामान्य महिला सीट होने की सूरत में महापौर भावना शाह उम्मीदवार हो सकतीं थी। आरक्षण महिला एसटी के लिए होने के बाद वे दौड़ से बाहर हो गई हैं। भावना शाह जन्म से सामान्य वर्ग में आती हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जनजाति (एसटी) महिला के लिए आरक्षित हुआ है। शुक्रवार को भोपाल में हुए आरक्षण के बाद अनारक्षित वर्ग से उम्मीदवारों के अरमान धूमिल हो गए हैं। आरक्षण के बाद नए समीकरण बनना शुरू हो गए हैं। इनमें अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे हसीना बाबूलाल और वृंदाबाई हैं। यह दोनों ही हरसूद क्षेत्र से हैं।