- Hindi News
- राजेश गुप्ता के तबादले पर कार्रवाई करे चुनाव आयोग
राजेश गुप्ता के तबादले पर कार्रवाई करे चुनाव आयोग
महिलाएवं बाल विकास अधिकारी के खंडवा वापस आने के प्रकरण में हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं। यह प्रकरण कांग्रेस नेता मनोहर शामनानी ने लगाया था। उन्होंने राजेश गुप्ता के दोबारा खंडवा तबादला करने को चुनौती दी थी।
लोकसभा चुनाव के समय चुनाव आयोग ने राजेश गुप्ता का स्थानांतरण छतरपुर कर दिया था। चुनाव के कुछ महीने बाद राजेश गुप्ता का तबादला वापस खंडवा कर दिया गया। तबादले की अनुशंसा भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेता ने की थी। प्रकरण में मनोहर शामनानी ने आयोग द्वारा कराए स्थानांतरण के कुछ समय बाद ही वापस आने को चुनौती दी थी। जस्टिस आलोक अराधे ने प्रकरण पर आदेश देते हुए राज्य चुनाव आयोग को कार्यवाही करने को कहा है।