पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई करने गई मशीनें, आज से चकाचक दिखेगा जंक्शन

सफाई करने गई मशीनें, आज से चकाचक दिखेगा जंक्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा। आदर्श जंक्शन पर शनिवार से मशीनों से सफाई शुरू होगी। सफाई के लिए तीन मशीनें गई हैं। शुक्रवार को मशीनों की पूजा करके औपचारिक शुरुआत की गई। शनिवार से आधुनिक मशीनों से सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक सफाई की जाएगी। भुसावल रेल मंडल ने तीन साल के लिए यह ठेका दिया है। मंडल ठेकेदार को 25 लाख रुपए साल देगा।
आधुनिक मशीनों से सफाई की शुरुआत 5 दिसंबर से नहीं हुई तो आदर्श स्टेशन पर गंदगी की खबर भास्कर ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद काम में तेजी आई। अफसरों ने ठेकेदार से बात करके काम जल्द शुरू कराने का दबाव बनाया। इसके बाद शुक्रवार दोपहर प्लेटफार्म नंबर-1 पर मैकेनाइज्ड क्लीनिंग की औपचारिक हुई।
ठेकेदार अर्जुन बागरे के प्रतिनिधि ने, स्टेशन प्रबंधक रमेश चंद्रा, वाणिज्य निरीक्षक एनके शर्मा, हेल्थ इंस्पेक्टर आशा गुर्जर की उपस्थिति में हाई प्रेशर जेट क्लीनिंग, वेट एंड ड्राय वेक्यूम क्लीनिंग और फ्लीपर मशीन की पूजा-अर्चना की नारियल फोड़ा। इसके बाद उन्होंने ट्रैक की भी पूजा की।


आज से मैकेनाइज्ड क्लीनिंग होगी : '' जंक्शनकी सफाई व्यवस्था अब निजी कंपनी के कर्मचारी संभालेंगे। शनिवार सुबह से जंक्शन पर मैकेनाइज्ड क्लीनिंग शुरू होगी। ठेकेदार ने शुक्रवार को कार्यालय के बाहर मशीनें की पूजा-अर्चना भी की है।'' -रमेशचंद्रा, स्टेशन प्रबंधक

अंकों के आधार पर होगा भुगतान अच्छी सफाई पर अच्छे अंक
जंक्शन पर होने वाली साफ-सफाई के मुताबिक वाणिज्य निरीक्षक, हेल्थ इंस्पेक्टर अंक देंगे। अंकों के आधार पर भुगतान तय होगा। सफाई बेहतर होने पर अच्छे अंक मिलेंगे। कमजोर सफाई होने पर कम अंक मिलेंगे। भुगतान राशि काट ली जाएगी। रेलवे और एजेंसी के बीच हुए अनुबंध के मुताबिक सफाई में कमी होने पर ठेकेदार जुर्माना भरेगा।
ऐसे होगी जंक्शन की सफाई : ठेकेदार के 21 कर्मचारी यूनिफार्म में टाइम-टेबल के मुताबिक सफाई करेंगे। कंपनी के 2 सुपरवाइजर सुबह 8 से रात 9 बजे तक सफाई कराएंगे। इसकी मॉनिटरिंग स्थानीय रेलवे के वाणिज्य निरीक्षक, हेल्थ इंस्पेक्टर समेत अन्य अफसर करेंगे। पार्किंग, सर्कुलेटिंग एरिया, आरक्षण कार्यालय, पार्सल आफिस, रिटायरिंग रूम, रेलवे ट्रैक, पांचों प्लेटफार्म समेत अन्य स्थानों की साफ-सफाई होगी।
यह मशीनें नहीं आईं - ठेकेदारने काम तो शुरू कर दिया पर अब तक मैकेनिकल वॉल्क बिहाइंड स्वीपर, वेट एंड ड्राय वेक्यूम क्लीनिंग, कॉम्पैक्ट स्क्रबर, व्हील हेरो विथ स्क्रबर व्हील, यूनिफार्म समेत कुछ मशीनें ठेकेदार नहीं जुटा सका है।
भुसावल रेल मंडल ने 25 लाख सालाना खर्च पर 3 साल के लिए निजी कंपनी को दिया साफ-सफाई का ठेका ।
स्टेशन प्रबंधक कार्यालय के बाहर ठेकेदार ने मैकेनाइज्ड क्लीनिंग की मशीनों की पूजा-अर्चना की।