पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंपनी ने थमाया 19 हजार का बिल

कंपनी ने थमाया 19 हजार का बिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंपनी ने थमाया 19 हजार का बिल

खंडवा|बिजलीकंपनी ने रामनगर के एक उपभोक्ता को मीटर होने के बावजूद मकान का अतिरिक्त हिस्सा नया बनाए जाने पर 19 हजार रुपए का बिल थमा दिया। नगर निगम में पदस्थ राजस्व उपनिरीक्षक अशोक तारे ने बताया 22 साल से रामनगर में रह रहे हैं। बिजली का मीटर 3 किलोवाट भार का है। प्लाट का एक हिस्सा खाली था। उस पर निर्माण करने पर कंपनी के अफसरों ने मनमानी कर बिल दिया है। मकान का काम शुरू करने पर बिजली कंपनी के किसी भी व्यक्ति ने टोका तक नहीं। हमें नहीं पता था कि मीटर होने के बावजूद अस्थायी मीटर लेना पड़ता है। इस संबंध में बिजली कंपनी के कार्यपालन यंत्री तरुण उपाध्याय ने बताया किसी भी स्थान पर नया निर्माण होने पर अस्थायी बिजली कनेक्शन लेना जरुरी है।