- Hindi News
- किसान मोर्चा की बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा
किसान मोर्चा की बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा
किसान मोर्चा की बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा
खंडवा।भारतीयजनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महा सदस्यता अभियान को लेकर मंगलवार को इंदिरा चौक स्थित भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रविंद्र शिवहरे ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन ने 44 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। सभी कार्यकर्ता महाअभियान में शामिल होकर लोगों को संगठन की रीति-नीति से अवगत कराते हुए सदस्य बनाएं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बैठक में मोर्चे के जिला महामंत्री वासुदेव पटेल, अशोक वर्मा, मंडी अध्यक्ष आनंद मोहे, सह प्रवक्ता अनिल माहेश्वरी सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित थे।