भाजपा ने बागियों को पद से हटाया
भाजपा ने बागियों को पद से हटाया
खंडवा.भाजपाअल्पसंख्यक मोर्चा ने निगम चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ पार्षद का चुनाव लड़ने वाले मोर्चा के दो पदाधिकारियों को पद से हटा दिया है। मोर्चा जिलाध्यक्ष फाजिल पटेल ने बताया खारीबावड़ी से मीडिया प्रभारी जावेद खान तथा खड़गपुरा से जिला महामंत्री तैयब अली सैयद ने निर्दलीय चुनाव लड़ा। खड़गपुरा में पार्टी प्रत्याशी की हार हुई जबकि खारीबावड़ी में पार्टी प्रत्याशी चुनाव जीत गया। संगठन से बगावत करने पर दोनों पदाधिकारियों को पद से हटाया गया है।