पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पदमनगर चौकी पहुंची मानसिक रोगी युवती , पुलिसकर्मी हो रहे परेशान

पदमनगर चौकी पहुंची मानसिक रोगी युवती , पुलिसकर्मी हो रहे परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा| पदमनगर पुलिस चौकी के पास सोमवार शाम क्षेत्रवासियों को एक युवती मिली। डॉक्टरों ने युवती को मानसिक रोगी बताया है। वह विक्षिप्त की तरह हरकतें कर रही है। सोमवार शाम युवती को महिला सशक्तिकरण अधिकारी रीता नाथ और सामाजिक कार्यकर्ता अनीता सिंह महिला आश्रय गृह ले गईं। यहां दो महिला पुलिसकर्मियों की देखरेख में जैसे-तैसे रात बीती। मंगलवार दिन निकलते ही युवती को थाने लाकर छोड़ दिया। महिला आश्रय गृह होने के बाद भी युवती को पुलिस ने बेवजह दिनभर थाने में रखा। इस दौरान महिला ने कमरों में गंदगी की। रात दस बजे थाने से बाहर निकलकर बैठ गई। सामाजिक कार्यकर्ता अनीता सिंह ने बताया युवती को मेडिकल जांच के लिए थाने भेजा था। हम उसे आश्रय गृह में रखने को तैयार हैं।