- Hindi News
- ट्रेन में लावारिस अटैची से हड़कंप खोली तो 89 हजार रुपए निकले
ट्रेन में लावारिस अटैची से हड़कंप खोली तो 89 हजार रुपए निकले
खंडवा| बुधवाररात 12.25 बजे इटारसी से खंडवा पहंुची पवन एक्सप्रेस के जनरल कोच में लावारिस अटैची मिली। यात्रियों ने उसमें विस्फोटक होने की बात कही। आरपीएफ ने ट्रेन से अटैची उतारी। तभी व्यवसायी सुभाष खंडेलवाल का कर्मचारी अशोक सिंह स्टेशन पर अटैची ढूंढता हुआ पुलिस के पास पहुंचा। कहा अटैची मेेरी है। अटैची खोली तो 89 हजार रुपए, आईडी और कपड़े निकले। इसके बाद उसे अटैची सौंप दी।