- Hindi News
- सिर्फ पंचायत सदस्यों के लिए ईवीएम से होगी वोटिंग
सिर्फ पंचायत सदस्यों के लिए ईवीएम से होगी वोटिंग
पंचायतचुनाव में जिला पंचायत और जनपद पंचायत सदस्यों के चुनाव तो ईवीएम से होंगे लेकिन सरपंच और पंच के चुनाव मतपत्र से ही कराए जाएंगे। इससे पहले सरपंच के चुनाव भी ईवीएम से कराए जाने का निर्णय लिया गया था। केवल पंच के चुनाव मतपत्र से कराए जाने थे। पर्याप्त मात्रा में ईवीएम नहीं मिल पाई हैं। इस कारण सरपंच का चुनाव मतपत्र से कराए जाने का निर्णय हुआ है। यह जानकारी भोपाल में शुरू हुए प्रशिक्षण में अफसरों को दी गई। पंचायत चुनाव की तैयारियों के लिए शुरू हुए प्रशिक्षण में प्रदेश के मास्टर ट्रेनर्स ने बताया कि ईवीएम से केवल जिला और जनपद पंचायत सदस्यों के चुनाव होंगे। पंच सरपंच के चुनाव मतपत्र से कराए जाएंगे।
422 पंचायतों में 6 लाख मतदाता
पंचायतचुनावों के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है। कुल 6 लाख 65 हजार 576 मतदाता हैं। इनके मतदान के लिए 422 ग्राम पंचायतों में 1352 मतदान केंद्र रहेंगे। जनपद वार नियुक्त एआरओ से मतदान केंद्रों का निरीक्षण करके रिपोर्ट देने को कहा गया है। सबसे ज्यादा खालवा की 86 ग्राम पंचायतों के लिए 282 मतदान केंद्र बनाए हैं। इसके बाद 257 मतदान केंद्र पंधाना ब्लाक की 84 ग्राम पंचायतों में हैं। सबसे कम 75 मतदान केंद्र बलड़ी जनपद की 21 ग्राम पंचायतों में हैं। खंडवा जनपद में 60 पंचायतों के लिए 169, छैगांव माखन की 59 पंचायतों में 191 पुनासा जनपद की 72 पंचायतों में 249 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
15तक जारी हो सकती अधिसूचना
पंचायतचुनाव का कार्यक्रम 15 दिसंबर तक जारी होने की संभावना है। इससे पहले 12 दिसंबर को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए के लिए आरक्षण होगा। यह भोपाल में किया जाएगा।