पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘डीएफओ ने मारपीट कर रातभर थाने में बैठाया’

‘डीएफओ ने मारपीट कर रातभर थाने में बैठाया’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा। वन विभाग के बाबू को डीएफओ के इशारे पर मंगलवार रात से बुधवार दोपहर तक बेवजह थाने में बैठाया। पुलिस ने धारा 151 के तहत कार्रवाई कर दोपहर दो बजे एसडीएम कोर्ट में पेश किया। यहां से जमानत मुचलके पर छोड़ दिया। घटना के बाद बाबू का परिवार दहशत में है। घटना उत्पादन वन मंडल के डीएफओ कार्यालय में मंगलवार रात 9 बजे की है। उत्पादन में एलडीसी पूनम पिता उमाशंकर बड़ारिया निवासी भवानी माता रोड को मंगलवार रात 8 बजे विभाग के भृत्य का फोन आया कि डीएफओ साहब बुला रहे हैं। वे तत्काल ऑफिस पहुंचे। यहां उपस्थित डीएफओ प्रफुल्ल फूलजले ने काष्ठ लेखा के संबंध में पूछताछ की।
बाबू ने आरोप लगाया कि इसी बात से नाराज डीएफओ मेरे साथ मारपीट कर गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान विभाग के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद थे। घटना के बाद मुझे वन विभाग के वाहन में बैठाकर थाने ले गए। पुलिस अधिकारियों से कहा इसे बैठाए रखो। कर कहा कि आपने परिक्षेत्र का कूप क्यों नहीं भेजा। बाबू ने कहा तीन जगह के कूप प्राप्त नहीं हुए हैं इस कारण नहीं भेजा है। कूप प्रभारियों को इस संबंध में लिखित सूचना दी गई है। लेकिन उनके द्वारा अब तक भी कूप नहीं भेजे गए।

'' कर्मचारी के साथ मैंने मारपीट नहीं की थी। आरोप गलत है। वे समय पर काम नहीं करते। दूसरे कर्मचारियों के साथ भी उनका व्यवहार ठीक नहीं है। अभद्रता करने पर पुलिस से शिकायत की थी। आगे क्या हुआ पता नहीं।'' -प्रफुल्ल फूलजले, डीएफओ,सामान्य वन मंडल।

''कर्मचारी द्वारा अधिकारियों के साथ अभद्रता की शिकायत मिली थी। मामला जांच में 151 के तहत कार्रवाई कर बुधवार दोपहर कोर्ट में पेश किया था।'' -विजय सिंह परस्ते, एसआई कोतवाली।

(पूनम बड़ारिया)