खंडवा| चाइल्ड लाइन ने बुधवार दोपहर नेपानगर की संस्कृति को उसकी मां वैशाली को सशर्त सुपुर्द किया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेश शुक्ला समिति के अनिल बाहेती, राज किशोरी डिग्गा, प्रकाश नरेडी ने वैशाली से काफी देर तक चर्चा की।
उन्होंने वैशाली को हर तीन माह में संस्कृति की प्रोग्रेस रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। वैशाली ने समिति को बताया गजेंद्र से तलाक के बाद जलगांव में प्राइवेट नौकरी करती हूं। गजेंद्र के साथ कांट्रेक्ट हुआ था, जिसके तहत कुछ समय बेटी गजेंद्र के पास रहती थी।