पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छेड़छाड़ करने पर कॉलेज गार्ड की धुनाई की

छेड़छाड़ करने पर कॉलेज गार्ड की धुनाई की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा| एसएनकॉलेज के पास बुधवार रात दो युवतियों ने कॉलेज के गार्ड की जमकर धुनाई की। युवतियों को मारपीट करते हुए देख लोगों ने भी गार्ड को जमकर पीटा। आधा घंटे तक कॉलेज के पास लोगों का मजमा लग गया। पड़ावा क्षेत्र के एक निजी नर्सिंग होम में कार्यरत युवती रात 8.30 बजे ड्यूटी से घर लौट रही थी। एसएन कॉलेज की गली वाले शार्टकट रास्ते से युवती पंजाब कॉलोनी जाने के लिए निकली। कॉलेज की सुरक्षा में लगे गार्ड ने युवती से कहा अंदर रही क्या? और पीछा करने लगा। युवती ने कदम तेजी से बढ़ाए। घर पहुंची और अपने पिता को जानकारी दी। पिता के साथ ही उसकी एक बहन भी मौके पर पहुंची और जमकर धुनाई की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची और गार्ड को थाने ले गई। यहां गार्ड के रिश्तेदारों ने युवतियों से माफी मांगी और समझौता किया। मामले में प्रकरण दर्ज नहीं हुआ।