बाइक चोर को वाहन मालिक ने दबोचा
घरके सामने खड़ी बाइक चोरी हो जाने के एक घंटे बाद वाहन मालिक ने बाइक चुराकर ले जा रहे दो युवकों को रोका। एक युवक अन्य वाहन से फरार हो गया। दूसरे को वाहन मालिक ने धरदबोचा। घटना के बाद संदिग्ध युवक के मोबाइल से फोन कर दूसरे युवक को भी पुलिस ने पकड़ लिया।
घटना मंगलवार रात 9 बजे नवचंडी मंदिर लवकुश नगर सेक्टर नंबर-1 की है। क्षेत्र में रहने वाले भवानी पिता हरिप्रसाद धीमान खाना खाने के बाद टहलने के लिए बाहर आए। उन्हें घर के सामने खड़ी बाइक क्रमांक-एमपी-12 एमएच-2476 दिखाई नहीं दी। उन्होंने अपने भाई आशीष से बाइक के बारे में पूछा। जब आशीष ने बाइक नहीं ले जाना बताया तो उन्हें शक हुआ। वे तुरंत दूसरी बाइक लेकर पहले सिहाड़ा रोड फिर बड़गांवभीला रोड की ओर गए। जहां पर दो युवक एक अन्य बाइक क्र. एमपी-10बी-9095 के साथ उनकी बाइक को ले जा रहे थे। शंका होने पर उन्होंने दोनों युवकों को आवाज लगाई। एक युवक बाइक से फरार हो गया। उन्होंने चोरी की बाइक ले जा रहे युवक को पकड़कर अपने भाई आशीष पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को चोरी की बाइक के साथ थाने ले आई। टीआई रविद्र यादव ने बताया फिलहाल युवकों से पूछताछ कर रहे हैं। अभी केस दर्ज नहीं किया है।
वाहन चोरी कर भाग रहे युवकों को पुलिस थाने लेकर आई।