- Hindi News
- तीसरे चरण का चुनाव 22 फरवरी को, 26 को मतगणना होगी
तीसरे चरण का चुनाव 22 फरवरी को, 26 को मतगणना होगी
तीसरे चरण का चुनाव 22 फरवरी को, 26 को मतगणना होगी
सिटीरिपोर्टर| खंडवा
त्रि-स्तरीयपंचायत चुनाव में अंतिम चरण का मतदान 22 फरवरी को होगा। पंधाना और छैगांवमाखन ब्लाक में चुनाव होंगे। इसमें पंधाना ब्लाक की 84 ग्राम पंचायत, 25 जनपद सदस्य, 5 जिला पंचायत सदस्य एवं ग्राम पंचायतों के 1386 वार्ड शामिल हैं। छैगांवमाखन ब्लाक की 59 ग्राम पंचायत, 23 जनपद सदस्य, 2 जिला पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायतों के 982 वार्ड में चुनाव होंगे। स्थानीय उप-निर्वाचन अधिकारी जीएस डोडिया ने बताया सुबह 7 बजे से 448 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। 22 फरवरी की शाम को ही सरपंच और पंच के मतों की गणना होगी। जिला एवं जनपद पंचायत सदस्यों के लिए 26 फरवरी को ब्लाक स्तर पर मतों की गणना होगी।