पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेट हाईवे पर अंधे मोड़ के गड्ढे बन रहे दुर्घटना का कारण

स्टेट हाईवे पर अंधे मोड़ के गड्ढे बन रहे दुर्घटना का कारण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंधे मोड़ पर सड़क के बीच गड्‌ढों से वाहन चालक त्रस्त हैं।

भास्कर संवाददाता| हरसूद

हरसूद-छनेराकी आंतरिक सड़कें एनएचडीसी लोक निर्माण विभाग के पत्राचार में मरम्मत के लिए अटकी पड़ी हैं। लेकिन खंडवा-होशंगाबाद राज्य मार्ग 15 पर छनेरा से खिरकिया के बीच सड़क मरम्मत में बीओटी ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। परिणामस्वरूप आए दिन दुर्घटनाओं में वाहन चालक राहगीर घायल हो रहे हैं।

वैसे तो 203 किमी के खंडवा-होशंगाबाद स्टेट हाईवे पर सिंगल कोटिंग की जरूरत है। किंतु दो दर्जन से अधिक ऐसे स्थान हैं जहां सड़क के गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत का कारण बन चुके हैं। विशेषकर खेड़ी-रजूर के बीच सड़क का कटाव, चिमटा नाला ब्रिज, घाेड़ापछाड़ ब्रिज, पाताल और काली माचक नदी ब्रिज पर गड्ढों की भरमार है।

ठेकेदार कंपनी की लापरवाही के चलते तीन माह में 20 से अधिक दुर्घटनाएं इन गड्ढों के कारण हो चुकी हैं। दुर्घटना के कारण एक वाहन चालक मौत का शिकार भी हुआ है। इसके बावजूस सुधार नहीं हो रहा।

^राज्यमार्ग 15 की मरम्मत के लिए ठेकेदार कंपनी को तुरंत पत्र लिखा जा रहा है। - सुरेशचंद्रवर्मा, एसडीएम हरसूद