पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंच परमेश्वर के रुपए अटके नहीं मिल रही निर्माण सामग्री

पंच परमेश्वर के रुपए अटके नहीं मिल रही निर्माण सामग्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनरेगाकार्यों का भुगतान, पंच परमेश्वर मद के रुपए, बीआरजीएफ की राशि नहीं मिल रही है। यह जानकारी पंचायत सचिव संघ ने कलेक्टोरेट में दिए ज्ञापन में दी। संघ के सदस्यों और पदाधिकारियों ने संयुक्त कलेक्टर जीएस ढोढिया को ज्ञापन देकर रुपए अटकने से होने वाली परेशानियों के संबंध में बताया। जल्दी राशि जारी कराने की मांग की। जिला अध्यक्ष राजेश पटेल ने बताया कि छह महीने से मनरेगा एवं पंच परमेश्वर की राशि का भुगतान पंचायतों को नहीं किया गया है। इस कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मटेरियल का भुगतान नहीं होने से सरपंच सचिव एवं सप्लायर्स के बीच विवाद हो रहा है। सचिव एवं रोजगार सहायकों का वेतन समय पर नहीं मिल रहा है। इन समस्याओं को दूर कराने के लिए कलेक्टर एवं सीईओ ज्ञापन दिया। इसमें शंकर फूलमाली, कौशलेंद्र सिंह तोमर, कैलाश खांडे, सरवन पटेल, रजाक खान, कैलाश पटेल टीना पटेल मौजूद रहे।

छह माह से अटका भुगतान किया जाए।

पंचायत चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले पंच परमेश्वर की राशि का भुगतान किया जाए।

सचिवों के लिए अंशधारी पेंशन योजना लागू की जाए।

सचिव एवं रोजगार सहायकों का वेतन प्रत्येक माह दिया जाए।

पंचायत सचिव संघ की यह हैं मांगें

संयुक्त कलेक्टर जीएस डोडिया को ज्ञापन सौंपते कर्मचारी।