- Hindi News
- नौकरी की तलाश में आए बेरोजगार प्रशिक्षण के लिए जमा करा गए फार्म
नौकरी की तलाश में आए बेरोजगार प्रशिक्षण के लिए जमा करा गए फार्म
जिलेके बेरोजगार युवक-युवतियों को खंडवा में प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें योग्यतानुसार रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा। सोमवार सुबह 11 से शाम 5 बजे तक जनपद पंचायत परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत रोजगार और स्वरोजगार मेला आयोजित किया गया। यहां करीब 328 शहरी और ग्रामीण युवा ने प्रशिक्षण के लिए आवेदन किए। यहां दिनभर बेरोजगारों की भीड़ लगी रही।
भोपाल के इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस सिक्योरिटी ट्रेनिंग एंड मैनेजमेंट कंपनी के जितेंद्र चौधरी ने बताया इसमें 18 से 35 साल के चयनित बेरोजगार युवक-युवतियों को सिक्यूरिटी गार्ड की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें एपीएल श्रेणी में नि:शुल्क ट्रेनिंग और बीपीएल श्रेणी के युवाओं को सिर्फ भोजन की व्यवस्था जुटानी होगी। चयनित युवाओं को फोन पर ट्रेनिंग संबंधी जानकारी मिलेगी। रेस्टी स्केल डेवलपमेंट कंपनी नोयडा राजमिस्त्री तैयार करेगा। स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा मोटर वाइडिंग, मोबाइल रिपेयरिंग, पशुपालन, कृषि उपकरण मरम्मत, ब्यूटी पार्लर और सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। प्रशिक्षण लेने के बाद युवाओं को स्वरोजगार के लिए सहयोगी बैंक ऑफ इंडिया लोन स्वीकृत करेगा।
येसंस्थाएं भी देगी प्रशिक्षण : आईसेक्टके डायरेक्टर मदनलाल कानूनगो ने बताया 12वीं पास युवाओं को कम्प्यूटर टेली में तीन माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अल्फा विजन इन्फोटेक के इजराइल खान ने बताया चयनित युवाओं को प्रशिक्षण के बाद रोजगार के अवसर मुहैया कराए जाएंगे।
{सिक्योरिटी गार्ड में 85
{मोटरबाइंडिंग में 71
{मोबाइल रिपेयरिंग में 20
{ब्यूटी पार्लर में 6
{डेयरी व्यवसाय में 20
{कम्प्यूटर डाटा इंट्री, टेली, बेसिक में 85
{राजमिस्त्री में 15
स्किल डेवलपमेंट में 15 आवेदन आए।
(आंकड़े जिला रोजगार विभाग के मुताबिक)
सबसे ज्यादा आवेदन सुरक्षा गार्ड के लिए
मेले में स्वरोजगार प्रशिक्षण की जानकारी लेते बेरोजगार युवक।