- Hindi News
- मानसिक रूप से परेशान युवती को पुलिस के सुपुर्द किया
मानसिक रूप से परेशान युवती को पुलिस के सुपुर्द किया
बड़वानी : खंडवा.मानसिक रूप से परेशान युवती सोमवार शाम पदमकुंड के पास बैठी हुई मिली। लोगों ने उससे बातचीत कर नाम पता पूछा लेकिन वह कुछ भी नहीं बता पाई। युवती ने कहा मेरा भाई मर गया और मैं उसे ढूंढने के लिए यहां पर आई हूं। युवती यूपी-बिहार की लग रही है। क्षेत्रवासियों ने युवती को पदम नगर पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने महिला सशक्तिकरण अधिकारी रीता नाथ अौर सामाजिक कार्यकर्ता अनीता सिंह को सूचना दी।
युवती को रात 10 बजे रवींद्र नगर स्थित महिला सुधार गृह में रखा गया।