पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिस्ट्रीब्यूशन लाइन फूटी, नहीं बंटा नर्मदा का पानी

डिस्ट्रीब्यूशन लाइन फूटी, नहीं बंटा नर्मदा का पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिस्ट्रीब्यूशन लाइन फूटी, नहीं बंटा नर्मदा का पानी

खंडवा| आनंदनगर क्षेत्र के डाइट कैंपस में नर्मदा जल योजना की डिस्ट्रीब्यूशन लाइन फूट गई। सोमवार सुबह विश्वा कंपनी का अमला लाइन जोड़ने मौके पर पहुंचा। इंजीनियर देवेंद्रसिंह कर्मचारियों ने दोपहर में लाइन जोड़ने का काम किया। शाम तक लाइन जोड़ी गई। लाइन फूटने से डाइट कैंपस, किशोर नगर आसपास के क्षेत्र में पानी नहीं बंटा। दोपहर में रामबाण कुएं की पाइप लाइन में भी लीकेज हो गया। कुएं के पास ही पानी पाइप लाइन से बहने लगा। दोपहर में निगम अमले ने खुदाई कर पाइप लाइन सुधारी। उपयंत्री संजय शुक्ला के अनुसार ज्वाइंट में लीकेज हुआ था, सुधार लिया गया है।