- Hindi News
- नकल के साथ शुरू हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं
नकल के साथ शुरू हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं
कक्षा9 से 12 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई। पहले दिन ही परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों ने खूब नकल की। एक दूसरे की कापियों में झांका। प्रश्नपत्र हल किए। पाठ्यक्रम पूरा नहीं होने के कारण शिक्षकों ने भी नहीं रोका।
वार्षिक परीक्षा के परिणामों में 10 प्रतिशत अंक जुड़ने हैं। विद्यार्थी अच्छे अंक लाना चाहते हैं। सहायक संचालक संजीव मंडलोई ने बताया कि परीक्षा में नकल नहीं हो सकती है। सख्ती से परीक्षा लेने के निर्देश दिए हैं।
परीक्षा के दौरान एमएलबी स्कूल में एक-दूसरे की कॉपियां देखती रहीं।
सेमेस्टर परीक्षाएं भी शुरू हुई
एसएनकॉलेज और जीडीसी परीक्षा केंद्र पर सोमवार को विद्यार्थियों ने सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बीए थर्ड सेमेस्टर में हिंदी साहित्य का पेपर हल किया। दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक बीएससी पांचवें सेमेस्टर में बायो केमेस्ट्री और बीएचएससी प्रथम सेमेस्टर में क्लीनिकल न्यूट्रीशियन का प्रश्न पत्र हुआ।
अलग-अलग समय पर हुई परीक्षा
नेहरूस्कूल में 9वीं,10वीं की परीक्षा विज्ञान विषय के साथ सुबह 8 से 11 11वीं, 12वीं की परीक्षा हिंदी उर्दू के प्रश्नपत्र के साथ दोपहर 2 से 5 बजे तक हुई। उत्कृष्ट विद्यालय में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक एक ही शिफ्ट में 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों ने प्रश्न पत्र हल किए। एमएलबी स्कूल में दोपहर 1 से 4 बजे तक 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने हाईस्कूल में विज्ञान हायर सेकंडरी में हिंदी का प्रश्न पत्र हल किए।
रस्म अदाएगी