खंडवा। इंदिरा चौक से माता चौक तक सड़क के दोनों ओर नालियां बनाने का काम शुरू हो गया है। काम की शुरुआत इंदिरा चौक की ओर से की गई है। एसएन कॉलेज के पीछे सड़क को फोरलेन बनाए बिना ही यह काम किया जा रहा है। वाहन चालकों को यहां सिंगल लेन से ही काम चलाना होगा। यानी शहर के लोगों को हमेशा जाम का सामना करना पड़ेगा। देड़तलाई की ओर से आने वाले वाहन फोरलेन के बाद एसएन कॉलेज के पीछे शीतला मंदिर के पास सिंगल लेन पुलिया से गुजरेंगे। हमेशा जाम की स्थिति बनना तय है।
सड़क निर्माण कंपनी के अफसरों के मुताबिक अतिक्रमण हटाने के लिए कलेक्टर को तीन बार पत्र लिख चुके हैं। कार्रवाई नहीं हुई। अतिक्रमण हटाए बिना फोरलेन नहीं बन सकता। फोरलेन नहीं बनने के कारण सेंटर लाइटिंग, डिवाइडर और फुटपाथ नहीं बन पाएंगे।
सूत्रों के मुताबिक अतिक्रमण नहीं हटने के कारण सड़क निर्माण कर रही अग्रोहा कंपनी काम समाप्त करने की तैयारी में है। यही कारण है कि सड़क को फोरलेन बनाए बगैर ही नालियां बनाने का काम शुरू हो गया है। एसएन कॉलेज के पीछे नालियां बनने के बाद माता चौक पर नालियां बनाई जाएंगी। सड़क का काम देख रहे सुपरवाइजर आर. ठाकुर ने बताया कि 15 दिन बाद माता चौक की ओर से नालियां बनेंगी।
नहीं मिल रही जमीन : ''फोरलेन बनाने के लिए जमीन नहीं मिल रही है। जिला प्रशासन को पत्र भी लिखे लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। अतिक्रमण हट जाए तो कंपनी फोरलेन बना दे। डीपीआर के मुताबिक सड़क के दोनों ओर नालियां बनानी हैं। इसलिए नालियां बनाई जा रही हैं।'' -पीसीटेंटवाल, क्षेत्रीय प्रबंधक, एमपीआरडीसी
एक्सपर्ट व्यू : तकनीकी रूप से खतरनाक
सड़क को फोरलेन लाकर शहर में टू लेन या सिंगल लेन करना खतरनाक है। फोरलेन पर आने वाले वाहन जब टू लेन पर आएंगे तो जाम लगेगा। इधर, हरसूद रोड ओवरब्रिज से फोरलेन पर वाहन जाएंगे। वाहनों की संख्या एकाएक टू लेन पर बढऩे से जाम लगेगा। शहर में सड़क चौड़ी बनना चाहिए। शहर के बाहर भले ही टू लेन कर दिया जाए। यह समस्या हमेशा के लिए हो जाएगी।''-सुरेश गुप्ता,सेवानिवृत्त एसडीओ, पीडब्ल्यूडी
ऐसे बना फोरलेन
ऐसा बनना था फोरलेन
-रामनगर से पवनपुत्र हनुमान मंदिर तक- 20मीटर 1 फीट डिवाइडर
- हनुमानमंदिर से माता चौक तक-15 मीटरबिना डिवाइडर
-माताचौक से राजपूत धर्मशाला तक -12मीटर
-धर्मशाला से एसएन कॉलेज के पीछे तक-10 मीटर
- निर्माणकंपनी-अग्रोहा पाथवेप्राइवेट लिमिटेड
- 3किलोमीटर लंबाईमें इंदिरा चौक से रामनगर तक
- 14मीटर चौड़ाई
- 1.2मीटर कासेंटर में डिवाइडर
- 1.5मीटर कादाएं बाएं फुटपाथ
- 80सेंटीमीटर कीनाली दोनों ओर
10 मीटर चौड़ी भी नहीं बनी सड़क : एसएन कॉलेज के पीछे शीतला माता मंदिर के पास सड़क की चौड़ाई 10 मीटर भी नहीं है। यहां पुलिया भी पुरानी है। इसे भी नया नहीं बनाया है। सड़क बनाने के लिए दोनों ओर लाल निशान लगाए थे। दोनों ओर लगे इन निशानों से दो से तीन मीटर अंदर सड़क है। पुरानी सड़क के दोनों ओर नालियां बनाकर काम समाप्त करने की तैयारी कंपनी ने कर ली है।
- ट्रैफिक बनेगा मुसीबत|इंदिरा चौक से माता चौक तक बनना था फोरलेन, काम पूरा होने से पहले ही एसएन कॉलेज के पीछे बनाई जा रही नाली, सड़क संकरी होने के बावजूद नहीं हटा रहे अतिक्रमण।
(शीतला माता मंदिर के पास बनी पुलिया के दोनों ओर बनाई जा रही है नाली। टप पर लगे लाल निशान के बाद इसे बनाना था। )