नामिनेशन हुआ सम्मान नहीं मिला
नामिनेशन हुआ सम्मान नहीं मिला
खंडवा| लोकसेवा दिवस पर भोपाल में हुए सम्मान समारोह में खंडवा जिले से किसी भी लोक सेवा केंद्र का नंबर नहीं लगा। जिले से खंडवा लोक सेवा केंद्र को नामिनेशन के लिए बुलाया गया था। प्रदेश के सभी जिलों से नामिनेशन हुए। खंडवा जिले से भी एक नामिनेशन हुआ। सम्मान नहीं मिला। इस दौड़ में खंडवा लोक सेवा केंद्र पिछड़ गया। प्रबंधक एसएस जादम ने बताया कि सम्मान के लिए नामिनेशन थे। नामिनेशन भी हुआ। पर सम्मान नहीं मिला। सम्मान उन लोक सेवा केंद्रों को दिए गए हैं जहां अपेक्षाकृत ज्यादा आवेदन रहे हैं।
नि:शुल्कप्रशिक्षण शुरू
खंडवा|नि:शुल्कयोग प्रशिक्षण शिविर गुरुवार से शुरू हुआ। शिविर सुबह 7 बजे पुलिस लाइन में लग रहा है। इसमें 40 लोग शामिल हुए। जानकारी खेल अधिकारी जोसेफ बक्सला ने दी।