- Hindi News
- लोकायुक्त टीम से नायक बोला आप लोग तो मेरे पीछे ही पड़ गए
लोकायुक्त टीम से नायक बोला- आप लोग तो मेरे पीछे ही पड़ गए
खाद्यविभाग में पदस्थ कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी अश्विनी नायक के अपने पैतृक शहर दतिया में भी काफी संपत्ति खरीदने का सुराग लोकायुक्त पुलिस को मिला है। इस संपत्ति को छिपाने के नायक ने काफी प्रयास किए। डीएसपी बीएस परिहार के मुताबिक मंगलवार को लोकायुक्त की टीम ने बैंक, रजिस्ट्रार कार्यालय और नगर निगम जाकर टैक्स खातों की जानकारी लेना शुरू की तो वह चिढ़ गया। उसने लोकायुक्त अफसरों से यहां तक कह दिया कि आप लोग तो मेरे पीछे ही पड़ गए हो। नायक की संपत्ति का आकलन 80 करोड़ रुपए तक जा पहुंचा है। छापे के तीसरे दिन भी नायक घर में ही रहा। खंडवा में वह जहां पदस्थ है वहां भी उसने अब तक कोई जानकारी नहीं दी है। सूत्रों के मुताबिक दतिया में खेती की जमीन, मकान होने का सुराग मिला है। पुलिस दतिया में उसके रिश्तेदारों से पूछताछ कर संपत्ति का पता लगाएगी।
8खाते, लॉकर नहीं
डीएसपीपरिहार के मुताबिक नायक के बैंकों में तो आठ खाते हैं, लेकिन लॉकर उसने किसी भी बैंक में नहीं लिए हैं।