पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक सप्ताह बाद भी नहीं मिले मूक बधिर महिला के परिजन, आश्रय गृह में रखा

एक सप्ताह बाद भी नहीं मिले मूक-बधिर महिला के परिजन, आश्रय गृह में रखा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा| बगमाररेलवे स्टेशन पर बीते बुधवार को मिल मूक-बधिर महिला के परिजनों का एक सप्ताह बाद भी पता नहीं चला है। स्टेशन पर घूमती मिली महिला को असामाजिक तत्वों से बचाने के लिए गांव के जयराम पिता मांगीलाल तथा उनकी प|ी ने अपने घर पनाह दी थी। शुक्रवार को उन्होंने उसे सीड संस्था की अनिता सिंह के सुपुर्द किया। मूक-बधिर होने से वह अपना नाम, पता नहीं बता सकी। महिला निरक्षर है। जिसके चलते वह लिखकर भी यह जानकारी नहीं दे पा रही। श्रीमती सिंह ने बताया महिला सेल में काउंसलर की मदद से भी उसके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस और मीडिया के सहयोग से परिजनों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बुधवार को एसपी से इस संबंध में चर्चा की जाएगी। ताकि उच्च स्तरीय प्रयासों से परिजनों तक पहुंचाया जा सके। फिलहाल उसे महिला आश्रय गृह में रखा गया है।