पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनने की जोड़तोड़ तेज

शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनने की जोड़तोड़ तेज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजय ओझा समर्थक प्रीतेश जैन शहर अध्यक्ष की दौड़ में शामिल

सिटीरिपोर्टर | खंडवा

शहरकांग्रेस अध्यक्ष के पद पर काबिज होने के लिए जोड़तोड तेज हो गई हैं। स्थानीय नेता शहर अध्यक्ष पद के लिए भोपाल एवं दिल्ली में अपने आकाओं से संपर्क कर रहे हैं।

कांग्रेस सूत्रों की मानें तो पार्टी में अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए चुनाव नहीं होंगे। जिला एवं ब्लाक स्तर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में एक नाम पर समन्वय बनाने की कोशिश होगी। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्ति चुनाव की बजाए आपसी सहमति से करने के निर्देश दिए हैं। इधर, शहर अध्यक्ष की दौड़ से इनकार करने वाले पूर्व शहर अध्यक्ष अजय ओझा के समर्थक प्रीतेश जैन का नाम अब आगे चल रहा है। पूर्व शहर कांग्रेस प्रवक्ता अजय वर्मा भी अध्यक्ष बनने की कतार में हैं। शहर की राजनीति से कुछ समय तक दूर रहे श्री वर्मा दोबारा सक्रिय हो गए हैं। कांग्रेस शहर अध्यक्ष की दौड़ में रिंकू सोनकर, विशाल जैन के नाम पहले से ही हैं।