पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू के मरीजों की सेहत में सुधार

स्वाइन फ्लू के मरीजों की सेहत में सुधार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा|जिला अस्पतालमें भर्ती स्वाइन फ्लू पॉजीटिव मरीजों की सेहत में सुधार हो रहा है। दोनों मरीज अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती हैं। मंगलवार को स्वाइन फ्लू का एक भी संदिग्ध मरीज नहीं मिला। अस्पताल के सर्दी-जुकाम कॉर्नर पर 24 घंटे (सोमवार रात 9 से मंगलवार रात 9 बजे तक) 123 मरीज आए। डॉ.अनिरुद्ध कौशल ने सर्दी-जुकाम के मरीजों की जांच की।

इधर, मंगलवार को प्रमुख सचिव स्वास्थ्य डॉ.प्रवीर कृष्ण ने संभाग में डॉक्टरों की बैठक ली। बैठक में जिला एपेडेमियोलॉजिस्ट योगेश शर्मा एवं डॉ.संतोष श्रीवास्तव शामिल हुए। इस दौरान डॉ.कृष्ण ने मरीजों को बी कटेगरी में आने पर ही इलाज शुरू करने के निर्देश दिए।