- Hindi News
- सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर ने सैनिक कल्याण कार्यालय का निरीक्षण किया
सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर ने सैनिक कल्याण कार्यालय का निरीक्षण किया
खंडवा| जिलासैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर एम. नासिर के साथ सेवानिवृत्त बिग्रेडियर आरएस नौटियाल ने कार्यालय के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया तथा लोकार्पण के लिए सुसज्जित नवनिर्मित सैनिक विश्रामगृह को भी देखा। श्री नौटियाल ने पूर्व सैनिकों, विधवाओं तथा आश्रितों के लिए आयोजित सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया। जिसमें पूर्व सैनिकों को राज्य सैनिक बोर्ड, केंद्रीय सैनिक बोर्ड एवं रक्षा मंत्रालय की ओर से मिलने वाली कल्याणकारी सहायताओं की जानकारी दी गई। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से द्वितीय विश्वयुद्ध की विधवाओं को पंखे प्रदान किए गए। इस अवसर पर मेजर तिवारी कल्याण संयोजक राजपाल लोने, सूबेदार मेजर महेश शुक्ला, चंद्रशेखर सुहानी, केसी राठौर, एक्स हवलदार विजयशंकर गिरी गौरीशंकर सहित पूर्व सैनिक भी उपस्थित थे।