- Hindi News
- जनपद संस्कृत सम्मेलन आयोजन समिति का गठन, रविवार को होगा
जनपद संस्कृत सम्मेलन आयोजन समिति का गठन, रविवार को होगा
खंडवा| संस्कृतभाषा के प्रचार-प्रसार एवं महत्व को दर्शाने के उद्देश्य को लेकर सोमवार रात 9 बजे बांबे बाजार स्थित कार्यालय में जनपद संस्कृत आयोजन समिति का गठन किया। इसमें सर्वसम्मति से जिला संयोजक कौशल मेहरा, प्रचार मंत्री अनुराग बंसल चंद्रकुमार सांड बनाए। सदस्य राजा अग्रवाल, आशीष दसोदिया, आशीष शुक्ला, नीलेश माहुलेकर, लालू सोनी, आलोक डोंगरे, मनोज तिवारी, संदीप सोनी, प्रणय गुप्ता, रवि आव्हाड़, रूपेश बिल्लौरे, शैलेंद्र पांडे, मंजुलता यादव, सुनीता सोनी, प्रमिला यावले, यशदीप चौरे बनाए। प्रचार प्रमुख चंद्रकुमार सांड अनुराग बंसल ने बताया कि समिति ने निर्णय लिया है कि राष्ट्रीय स्तर पर सभी जिलों (जनपद) में इस तरह के आयोजन हो रहे हैं। इसके अंतर्गत खंडवा में भी रविवार को स्थानीय गौरीकुंज सभागृह में जनपद संस्कृत सम्मेलन रखा है।