पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जश्न मनाने के साथ िनजीकरण का विरोध

जश्न मनाने के साथ िनजीकरण का विरोध

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीविधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत पर शहर में कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के सामने नर्मदा के पानी के निजीकरण को खारिज करने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने निगम के सामने नर्मदा जल निजीकरण का समझौता रद्द करो के नारे लगाए। उनका कहना था कि पानी का निजीकरण समाप्त नहीं हुआ तो लोगों को आर्थिक नुकसान होगा। आम आदमी पार्टी ऐसा नहीं होने देगी। यह मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया जाता रहेगा। निगम को निर्णय बदलना पड़ेगा।

बड़ाबम स्थित पार्टी कार्यालय पर जोन सहायक डॉ.बीपी मिश्रा ने मिठाई बांटकर जीत की बधाई दी।

आप कार्यकर्ताओं ने बड़ाबम कार्यालय से शहर में रैली निकाली। रैली में आम आदमी संगठन (आस) के पदाधिकारी भी आप की टोपी पहनकर शामिल हुए। कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत का नारा लगाते हुए शहर में घूमे। आप के जोन सचिव दलजीत सिंह ने बताया बुधवार से शहर में पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। पार्टी से जुड़ने के इच्छुक लोग बड़ाबम स्थित आप के कार्यालय में सदस्यता ले सकते हैं। आप की विजयी रैली में चित्तरूपा पालित, इबादत अली, अज्जू भाई, मल्लिका देवनाथ, लक्ष्मी पवार, संजय महेश्वरी, आस के पीयूष भंसाली, विजय नागर शामिल थे।

निगम कार्यालय के सामने नारे लगाते आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता।

भाजपा-कांग्रेस नेताओं को दी बधाई

आपके कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने भाजपा-कांग्रेस के नेताओं को पार्टी की जीत की बधाई दी। रैली में शामिल नेताओं ने भाजपा के हरीश कोटवाले एवं कांग्रेस नेता प्रशांत बारचे को बधाई दी।