पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हटवा दिया कचरा घर, अब डस्टबिन में ही डालेंगे कचरा

हटवा दिया कचरा घर, अब डस्टबिन में ही डालेंगे कचरा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफाईको लेकर नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड के लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। लगातार वार्ड की अलग-अलग कॉलोनियों में लोग सफाई दूत बन रहे हैं। वे अपने घर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने में जुट गए हैं। मंगलवार सुबह किशोर नगर के आईएस सेक्टर और जूनियर एमआईजी के लोगों ने एकजुट होकर आईएस सेक्टर क्षेत्र से कचरा घर हटवा दिया। पार्षद दीपा राजेश सोनी से संपर्क किया। क्षेत्र की गंदगी हटाने के लिए श्रमदान की पहल की और निगम से भी सहयोग मांगा। वहीं पार्षद पति राजेश सोनी ने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि कचरा डस्टबिन में एकत्र कर निगम के डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहन में ही डाले। लोग सहमत हो गए तो कॉलोनी से हमेशा के लिए कचरा घर जेसीबी से हटा दिया गया। क्षेत्र की मीरा फूलमाली, जानकी अग्रवाल, किरण दुबे, लता जोशी सहित अन्य लोग सफाई दूत बने। स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी वेदप्रकाश शर्मा, कौशल मेहरा, स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत दुबे और जोन प्रभारी जाफर खान भी पहुंचे। उन्होंने लोगों की पहल की सराहना कर सफाई व्यवस्था में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

दवाव्यवसायी कल मुक्तिधाम में करेंगे सफाई : राजाहरीशचंद्र मुक्तिधाम में गुरुवार सुबह 8 बजे शहर के दवा व्यवसायी श्रमदान कर सफाई करेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष गोवर्धन गोलानी ने बताया विधायक देवेंद्र वर्मा और महापौर सुभाष कोठारी के सान्निध्य में यह कार्यक्रम होगा।

मंसूरी समाज के युवा बुधवारा में करेंगे लोगों को जागरूक

मंसूरीसमाज के युवा गुरुवार को बुधवारा बाजार में लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करेंगे। समाज के आदिल मंसूरी ने बताया क्षेत्र के व्यापारियों को डस्टबिन रखने की समझाइश दी जाएगी। इसके साथ ही सड़क पर कचरा नहीं फेंके इसके लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

बोहरा समाज भी जुटेगा सफाई अभियान में

बोहरासमाज के लोग भी सफाई अभियान में जुटेंगे। समाज के रज्जब अली ने बताया शहर के किसी एक क्षेत्र में यह काम किया जाएगा। इसके लिए निर्णय समाज की बैठक में होगा।

स्वागतद्वार पर दिया स्वच्छता का संदेश

बाहेतीपरिवार के वैवाहिक कार्यक्रम में समाजसेवी अनिल बाहेती ने स्वागत द्वार पर फ्लैक्स लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छ शहर स्वस्थ शहर का स्लोगन लिखकर अतिथियों को सफाई के प्रति प्रेरित किया।