पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनपद कार्यालय के सामने प्रतिमा स्थापना की मांग

जनपद कार्यालय के सामने प्रतिमा स्थापना की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनपद कार्यालय के सामने प्रतिमा स्थापना की मांग

खंडवा| पंडितदीनदयाल उपाध्याय विचार मंच ने जनपद पंचायत कार्यालय के सामने स्थित तिराहे का नामकरण पंडित उपाध्याय के नाम करने और वहां पर उनकी प्रतिमा स्थापना करने की मांग की है। मंच ने महापौर को इस आशय संबंधी एक ज्ञापन भी दिया है। ज्ञापन में कहा गया है कि जनसंघ के संस्थापक पंडित उपाध्याय का जीवन अंतिम व्यक्ति के कल्याण में समर्पित रहा। उनके नाम से ना तो कोई चौराहा है और ही कोई प्रतिमा स्थापित की गई है। नगर निगम जनपद पंचायत स्थित तिराहे का नामकरण कर वहां उनकी आदमकद प्रतिमा लगाई जाए। ज्ञापन की एक-एक प्रति मुख्यमंत्री, संस्कृति मंत्री एवं कलेक्टर को भी दी गई है। ज्ञापन सौंपते समय प्रणय गुप्ता, जितेंद्र सिसोदिया, सुधीर साकल्ले, राजू राठौर, गोपाल सोनी, मोहन काशिव, कौशल मेहरा आदि उपस्थित थे।

वार्षिकोत्सवमें रंगारंग प्रस्तुति दी

खंडवा| सरस्वतीशिशु मंदिर बरुड़ में बुधवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों ने गीत, नाटक, नृत्य आदि की रंगारंग प्रस्तुति देकर अतिथियों का मन मोह लिया। वार्षिकोत्सव के दौरान अभिभावक सम्मेलन का आयोजन एवं महावीर कक्ष का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम में विद्या भारती मालवा प्रांत के संगठन मंत्री शशिकांत फड़के, खंडवा महापौर सुभाष कोठारी, कांतिलाल जैन, पंधाना विधायक योगिता बोरकर, श्रीकृष्ण पालीवाल, त्रिलोकचंद्र पाटिल, बद्रीप्रसाद तिरोले, राधेश्याम तिरोले आदि उपस्थित थे।