पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश के कारण छोटी टीम को जीत दी

बारिश के कारण छोटी टीम को जीत दी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मूंदी| संतबुखारदास बाबा मेले में आयोजित दो दिनी कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल देर रात और बारिश के कारण नहीं हो सका। फाइनल में ग्राम बरखेड़ी (पंधाना) की बड़ी और छोटी टीमों में मुकाबला होना था। मंगलवार का दिन अन्य टीमों के बीच मैच और सेमीफाइनल में बीत गया। फाइनल रात 9 बजे होना तय किया गया लेकिन 8 बजे से बारिश शुरू हो गई। अंतत: एक ही गांव की टीम होने से बड़ी टीम ने बड़प्पन दिखाते हुए छोटी को जीत दे दी। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा तथा त्रिलोक पटेल थे। अध्यक्षता नपं अध्यक्ष संतोष राठौर ने की। प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया था। दूसरे स्थान पर मिटावल तथा तीसरे स्थान पर भवरला (पुनासा) की टीम रही।

खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा तथा नपं अध्यक्ष संतोष राठौर ने विजेता टीम को नकद राशि के साथ शील्ड प्रदान की।