- Hindi News
- सीजन का पांचवां मावठा, पांच हजार घरों में अंधेरा, गेहूं की चमक फीकी
सीजन का पांचवां मावठा, पांच हजार घरों में अंधेरा, गेहूं की चमक फीकी
मंगलवारको ठंड के सीजन का पांचवां मावठा गिरा। शहर में दिनभर से छाए बादल रात को बरस पड़े। बारिश और हवा चलने से सिविल लाइंस के 33 केवी बिजली स्टेशन में फाल्ट गया। इससे शहर के 5000 घरों में साढ़े तीन घंटे तक अंधेरा रहा। बारिश-हवा से फसलों को भी नुकसान बताया जा रहा है।
महाराष्ट्र में ऊपरी हवा के चक्रवात का असर खंडवा में बढ़ गया है। मंगलवार शाम शहर में कुछ देर बूंदाबांदी हुई। रात 10 बजे बाद तेज बारिश शुरू हो गई, जो देररात तक चलती रही। रात 11 बजे बिजली भी बंद हो गई। इससे आधे शहर में अंधेरा छा गया। बिजली कंपनी की टीम ने देररात सप्लाई सुचारू की। इधर, आरुद में रात 8 बजे आधे घंटे तक तेज हवा के साथ ओले गिरे। कुमठी, बोरगांव सहित आसपास के अन्य गांवों में भी तेज बारिश हुई। कुमठी कोहदड़ में रात 8.15 बजे से बादलों की गड़गड़ाहट तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई जो 8.30 बजे तक जारी थी। बोरगांव में भी 8 बजे और बीड़ में रात 8 से 9 बजे तक तेज बारिश हुई। नर्मदानगर में मंगलवार सुबह बारिश हुई। करीब 15 मिनट तक बूंदाबांदी हुई तथा दिन में अंधेरा छा गया।
पड़ावा हनुमान मंदिर के पास रात 11.30 बजे बिजली गुल होने से अंधेरा छा गया। बारिश का पानी सड़कों पर बह निकला।
हवा, बारिश, ओलों से फसलों को यह नुकसान
{बारिशसे गेहूं की खड़ी फसलों का नुकसान की संभावना है। इससे गेहूं के दाने की चमक फीकी पड़ सकती है।
{हवा चलने और ओले गिरने से गेहूं की फसल आड़ी पड़ सकती है। इससे फसलों की कटाई में दिक्क्त आएगी।
आगे क्या : दो दिन और माठवे के आसार
मौसमवैज्ञानिक डॉ.डीपी दुबे ने बताया अगले दो दिन बादल छाए रहेंगे। बारिश की भी संभावना है। महाराष्ट्र से सटे कुछ क्षेत्र में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।
30 नवंबर से 1 दिसंबर तक { 12 दिसंबर { 30 दिसंबर से 4 जनवरी तक { 29 से 30 जनवरी तक {10 फरवरी
1 डिग्री लुढ़का पारा
बारिशसे शहर के तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 29.1 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.1 और न्यूनतम 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।