- Hindi News
- मोरटक्का में शेरू की सच्ची कहानी की शूिटंग
मोरटक्का में शेरू की सच्ची कहानी की शूिटंग
27साल पहले खंडवा से लापता हुए पांच साल से शेरू के 25 साल बाद एनआरआई बन वापस अपने शहर, अपनी मां के पास आने की सच्ची कहानी रूपहले पर्दे पर आकार ले रही है। लॉयन नाम से बन रही इस फिल्म की शूटिंग मंगलवार को मोरटक्का के नावघाट खेड़ी स्थित विरक्त कुटी के नर्मदा तट पर हुई। फिल्म में शेरू की मां का किरदार फिल्म गुलाब गैंग में माधुरी दीक्षित के साथ काम कर चुकी प्रियंका बोस निभा रही हैं। मंगलवार को फिल्माए दृश्यों में प्रियंका पांच साल के गुम बेटे शेरू को ढूंढने के लिए नर्मदा किनारे पहुंची। कभी नर्मदा की लहरों में अठखेलियां पानी में उछलकूद करते बच्चों से बेटे के बारे में पूछा तो कभी साधु-सन्यासियों और हवन करते पंडितों के बीच बेटे को तलाशा लेकिन शेरू का कहीं पता नहीं चला।
मोरटक्का पुल, रेलवे पुल और घाट के कुछ दृश्यों को फिल्माया। फिल्म के निर्माता प्रवेश साहनी ने बताया फिल्म गार्थ डेविस (टाप आॅफ लेक फेम) निर्देशित कर रहे हैं। शेरू का युवा किरदार स्लमडाॅग मिलेनियर के अभिनेता देव पटेल, बचपन के शेरू की भूमिका मुंबई के 5 साल के सनी निभा रहे हैं।
शूटिंग के दौरान बेटे काे ढूंढती शेरू की मां (अभिनेत्री प्रियंका बोस)।
दृश्य समझाते निर्देशक गार्थ डेविस।
फिल्मांकन