सिटी रिपोर्टर|खंडवा
सिटी रिपोर्टर|खंडवा
आरक्षितवर्ग के विद्यार्थियों के लिए कार्ययोजना अनुरूप कार्य नहीं करने पर कलेक्टर एमके अग्रवाल ने 1 सरकारी और 9 निजी स्कूलों के प्राचार्यों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए हैं। इसमें लिखा है क्यों आपके विद्यालय की मान्यता समाप्त करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाए। उन्होंने प्राचार्यों को निर्देशित किया कि 15 फरवरी तक शत-प्रतिशत जाति प्रमाण पत्र के आवेदन लोकसेवा केंद्रों पर भेजना सुनिश्चित करें। साथ ही तीन दिन में स्पष्टीकरण व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर प्रस्तुत करें। निर्धारित समय-सीमा में उत्तर प्राप्त होने पर यह मानकर कार्रवाई की जाएगी कि आप नोटिस से सहमत हैं।
इन्हेंमिला नोटिस: महर्षिदयानंद एंग्लो गणेशगंज स्कूल प्राचार्य श्रीमती सुषमा कनौजिया। सशिमं हासे स्कूल वैकुंठ नगर प्राचार्य गोपाल मांगरोले। अरविंद कुमार नितिन कुमार स्कूल प्राचार्य महेश बंसल। हॉली स्प्रिट स्कूल की प्राचार्य सिस्टर एलसी। अरविंद एस्पीरेशन प्राचार्य गौरीशंकर गौर। रामकृष्ण शिशु विहार प्राचार्य श्याम देवराय। एंजल्स प्लानेट प्राचार्य श्रीकांत साकल्ले। फिशर बायज की प्राचार्य बेउला राव। लखनलाल बिजोरिया के प्राचार्य हरीश बिजोरिया। और शासकीय मोतीलाल नेहरू स्कूल के प्राचार्य जगदीशचंद खोड़े।
जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाने वाले 10 प्राचार्यांे को नोटिस