- Hindi News
- स्केल की पिटाई से छात्रा बेहोश, शिक्षिका पर केस
स्केल की पिटाई से छात्रा बेहोश, शिक्षिका पर केस
होमवर्कमें दिए प्रश्नों के उत्तर नहीं देने पर शिक्षिका ने कुछ छात्राओं की स्केल से पिटाई की। शिक्षिका की मार से एक छात्रा बेहोश होकर क्लास में ही गिर गई। सूचना मिलने पर परिजन स्कूल पहुंचे और प्रबंधन से शिक्षिका पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद छात्रा ने परिजनों के साथ मोघट थाने पहुंचकर शिकायत की। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षिका के विरुद्ध धारा 323 का प्रकरण दर्ज किया।
बड़गांवभीला रोड स्थित सेंट जॉन्स स्कूल की शिक्षिका पूजा वर्मा मंगलवार सुबह 11 बजे कक्षा 7वीं में सामाजिक विज्ञान पढ़ा रहीं थी। शिक्षिका ने छात्राओं को होमवर्क में दिए प्रश्न पूछे। कुछ छात्राएं जवाब नहीं दे पाईं तो शिक्षिका ने सभी के हाथों पर स्केल से पिटाई की। इस दौरान छात्रा संगीता पिता गामा लोहरे निवासी चंपानगर बेहोश हो गई। छात्रा के बेहोश होने की सूचना प्रबंधन द्वारा परिजनों को दी गई। सूचना के बाद परिजन स्कूल पहुंचे और प्रबंधन से शिक्षिका के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। प्रबंधन द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और शिक्षिका की शिकायत की। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षिका के विरुद्ध मारपीट का प्रकरण दर्ज किया।
निलंबित करेंगे
^छात्राहमेशा बीमार रहती है। शिक्षिका द्वारा ज्यादा मारपीट नहीं की गई है। फिर भी ज्यादा विरोध होता है तो शिक्षिका का निलंबन होगा। -अमरीश सिंह सिकरवार, संचालक, सेंट जॉन्स पब्लिक स्कूल
^शिक्षिकाद्वारा छात्रा के साथ मारपीट की शिकायत मिली थी। छात्रा की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज किया है। रविंद्रयादव, मोघट टीआई
शिक्षिका द्वारा पिटाई के बाद स्कूल के बाहर ऑटो रिक्शा में बैठकर रो रही छात्रा।