- Hindi News
- महापौर ने भोपाल में सीएम को दिए बायपास ट्रांसपोर्ट नगर और बस स्टैंड के प्रस्ताव
महापौर ने भोपाल में सीएम को दिए बायपास ट्रांसपोर्ट नगर और बस स्टैंड के प्रस्ताव
महापौरसुभाष कोठारी ने शहर की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बायपास, ट्रांसपोर्ट नगर और बस स्टैंड के प्रस्ताव मुख्यमंत्री को दिए। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान नवनिर्वाचित महापौरों से भोपाल के भाजपा कार्यालय में मिले थे। श्री कोठारी ने बताया शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए तीनों ही काम बहुत जरुरी हैं। इन कामों के लिए सरकार से अनुदान मिल जाए इसीलिए उन्हें प्रस्ताव दिए हैं। इसके अलावा शहर में वर्तमान में कितने काम हुए हैं और कितने अधूरे हैं इनकी जानकारी भी मुख्यमंत्री ने मांगी है। संभवत: 20 फरवरी को फिर से भोपाल में बैठक होगी। बैठक में शहर के सभी कामों की जानकारी दी जाएगी।
नागचूनऔर कुंडों के विकास का भी प्रस्ताव: महापौरने पर्यटन राज्य मंत्री सुरेंद्र पटवा को भी एक प्रस्ताव दिया है। एकमात्र पर्यटन स्थल नागचून तालाब और उद्यान को विकसित` करने की मांग की। इसके अलावा शहर की चार दिशा में स्थित चारों कुंडों के जीर्णोद्धार और विकास की मांग की। महापौर ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश संगठन प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे से भी मुलाकात की।
मुख्यमंत्री चौहान से चर्चा करते महापौर सुभाष कोठारी और अन्य शहरों के महापौर।
हर तीन महीने में होगी बैठक
^विकासकार्य प्रभावित नहीं हो इसके लिए हर तीन महीने में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में समीक्षा बैठक होगी। भोपाल में हुई बैठक में खंडवा के विकास को लेकर महापौर ने जानकारी दी है। नंदकुमारसिंहचौहान, प्रदेश अध्यक्ष