70 हजार के जेवर चोरी
70 हजार के जेवर चोरी
खंडवा| मोघटथानांतर्गत किशोर नगर एमआईजी-5 क्षेत्र निवासी सुधीर पावनस्कर गत 6 फरवरी को परिवार सहित भोपाल गए थे। इस बीच उनके मकान में चोरी हो गई। मंगलवार को उन्होंने मोघट थाने में शिकायत दर्ज करवाई। चोर उनके घर से करीब 70 हजार के जेवर चुरा ले गए।
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।