पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब एक मार्च को सकते हैं पीएम

अब एक मार्च को सकते हैं पीएम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टोरेटसभागृह में मंगलवार को कलेक्टर एमके अग्रवाल ने समय सीमा (टीएल) की बैठक ली। कलेक्टर अग्रवाल ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 1 मार्च को संभावित जिले के प्रवास की जानकारी दी। उन्होंने बताया पीएम मोदी संत सिंगाजी थर्मल पावर प्लांट के प्रथम फेज के लोकार्पण के लिए सकते हैं। इसलिए सभी संबंधित अधिकारियों को जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाए वह उसका निर्वहन समय सीमा में करें। अधिकारी बिना अनुमति के जिला मुख्यालय छोड़ें। कलेक्टर ने थर्मल पावर प्लांट के अधिकारियों को प्रत्येक काम की जानकारी देने के निर्देश दिए।

28के बजाए 2 मार्च से होगा झील महोत्सव : पीएममोदी के प्रस्तावित दौरे के कारण झील महोत्सव के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। हनुमंतिया टापू पर 28 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित झील महोत्सव अब 2 से 4 मार्च तक होगा। तैयारियों की समीक्षा में कलेक्टर अग्रवाल ने खाद्य आपूर्ति अधिकारी को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के लिए फूड जोन स्थापित करने के निर्देश दिए।

शेडो एरिया में तैनात होंगे अधिक संख्या में पुलिस जवान

कलेक्टरअग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक एमएस सिकरवार ने तृतीय चरण के पंचायत निर्वाचन की तैयारियों की भी समीक्षा की। रिटर्निंग अधिकारियों से ऐसे शेडो एरिया के मतदान केंद्रों जहां पर दिक्कत हो सकती है उन्हें चिह्नित कर उसकी जानकारी देने के आदेश दिए। ताकि उन क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की जा सके।

11 से 25 मार्च तक जिले में रहेगी लाइफलाइन एक्सप्रेस

कलेक्टरअग्रवाल ने बताया लाइफलाइन एक्सप्रेस 11 से 25 मार्च तक जिले में रहेगी। जिसमें कटे-फटे होंठ, कान, मोतियाबिंद, दांत और मिर्गी रोग का उपचार होगा। 9 मार्च को रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस का उद्घाटन होगा। इसके बाद 11 से 25 मार्च तक चिह्नित 4 श्रेणियों के मरीजों का इलाज होगा। कलेक्टर अग्रवाल ने सीएमएचओ डॉ. आरसी पनिका को लाइफलाइन एक्सप्रेस के लिए समन्वयक नियुक्त किया। उन्होंने मैदानी अधिकारियों को लोगों तक इस सुविधा की जानकारी पहुंचाने के निर्देश भी दिए।