सजा के खिलाफ अपील खारिज
सजा के खिलाफ अपील खारिज
खंडवा| जिलान्यायालय ने पैसों के लेनदेन के मामले में आरोपी व्यापारी शिवनारायण राठी को जेल भेज दिया है। व्यापारी के वकील ने सजा के खिलाफ न्यायाधीश जीएस दुबे की कोर्ट में अपील दायर की थी। कोर्ट ने अपील को खारिज कर दिया। व्यापारी पर धारा 406 के तहत प्रकरण दर्ज था। जिस पर कोर्ट ने व्यापारी को दोषी पाते हुए दो साल की सजा सुनाई थी।
कुएंमें गिरने से मौत
खंडवा| कुम्हारखेड़ानिवासी एक महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मनोता बाई पति लखन (35) का शव गांव के पास एक खेत के कुएं में मिला। सुखदेव ने अपने कुएं में शव दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दी थी। खालवा पुलिस ने मर्ग कायम किया।