दो दिनी प्रशिक्षण जारी
दो दिनी प्रशिक्षण जारी
खंडवा| मनरेगाअंतर्गत जिला स्तर पर गठित जिला रिर्सोस टीम के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत में दो दिनी प्रशिक्षण गुरुवार शुक्रवार को दिया जा रहा है। टीम को जिला रिर्सोस टीम के सदस्यों ने पहले दिन लेबर बजट के सिद्धांतों सघन सहभागिता नियोजन की रूपरेखा की जानकारी दी। शुक्रवार को ब्लॉक प्लानिंग टीम के सदस्यों को ग्राम पंचायतों में भ्रमण कराया जाएगा।
जनसुनवाईमें सौंपा ज्ञापन
खंडवा| केशवमंडलोई निवासी परदेशीपुरा ने कलेक्टर को जनसुनवाई में ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने उनके मकान के पास पानी के बहाव को परिवर्तित नहीं किए जाने की मांग की।
ट्रेनमें बीमार यात्री की मौत
खंडवा| ट्रेनमें सफर के दौरान गुरुवार रात एक यात्री की मौत हो गई। यात्री सुल्तानपुर यूपी का रहने वाला है। बीमारी के कारण उसकी मौत हो गई।