जुआ खेलते तीन धराए
जुआ खेलते तीन धराए
खंडवा| छीपाकाॅलोनी के एक घर में पुलिस ने दबिश देकर तीन जुआरियों को पकड़ा। आरोपियों से 7 हजार रुपए जब्त किए। गुरुवार रात मोघट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छीपा कालोनी निवासी अजीज पिता रसीद खान (49) के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। साथ ही एजाज पिता अजीज (24), मोहम्मद पिता मेहमूद खान (30) दोनों निवासी छीपा काॅलोनी को पकड़ लिया। आधा दर्जन युवक भाग निकले।