पंडितजी के पदचिन्हों पर चलें
पंडितजी के पदचिन्हों पर चलें
खंडवा| इंदिराचौक स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर संगोष्ठी हुई। वक्ताओं ने कहा गरीबों की सेवा के लिए पंडितजी ने अपना सर्वस्व निछावर कर दिया। उनके पदचिन्हों पर चलकर अंतिम छोर के व्यक्ति की सेवा की जा सकती है। विधायक देवेंद्र वर्मा, लोकेंद्रसिंह तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश डोंगरे, पुरुषोत्तम शर्मा, पूर्व विधायक हुकुमचंद यादव, जिलाध्यक्ष सुभाष कोठारी, अनिता शाह, शहर अध्यक्ष दिनेश पालीवाल, सुनील जैन, अनिल माहेश्वरी जिला महामंत्री राजपालसिंह चौहान आदि उपस्थित थे।