पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किशोरदा का घर बचाने के लिए फेसबुक पर पेज

किशोरदा का घर बचाने के लिए फेसबुक पर पेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा| सोश्यलमीडिया पर किशोर कुमार के घर को बचाने की मुहिम चलेगी। शहर के युवा व्यवसायी ने फेसबुक पर किशोर कुमार खंडवा के नाम से बाकायदा पेज तैयार किया। उनके इस पेज से एक हजार लोग अभी तक जुड़ चुके हैं। फेसबुक पर किशोर कुमार खंडवा का पेज बनाने वाले युवा व्यवसायी मोहित तीर्थानी ने कहा किशोर दा का घर वर्ल्ड का फेमस लैंड मार्क है। गायकी के साथ अभिनय शानदार प्रस्तुति देने वाले किशोर दा के घर को संरक्षित किए जाने का प्रयास होना चाहिए। किशोर कुमार के घर को स्मारक बनाए जाने के लिए फेसबुक पर अभियान चलाएंगे। सामाजिक संस्था जनमंच किशोर कुमार के घर को बचाने के लिए लगातार पोस्टकार्ड अभियान चला रहा है। कलेक्टर एमके अग्रवाल ने संस्कृति विभाग को किशोर कुमार के घर को अधिग्रहित किए जाने का प्रस्ताव भेजा है। कलेक्टर ने नगर निगम के प्रस्ताव पर संस्कृति विभाग से अधिग्रहण करने की अनुमति मांगी है।

संस्कृति विभाग के लिए यहां मेल करें

directorculture@rediffmail.com

मुख्यमंत्री के लिए यहां लिखें

www.facebook.com/cmmadhayapradesh

प्रधानमंत्री को यहां लिखें

http://pmindia.gov.in

नोट : नाम और पता जरूर दें

किशोर कुमार के घर को स्मारक घोषित कराने के भास्कर के अभियान में आप भी साथ दें। किशोर दा से जुड़ी खंडवा की यादें। उनके पैतृक घर को बचाने के सुझाव हमें भेंजे। आप अपने सुझाव, विचार, संस्मरण आदि हमें पत्र, ई-मेल, एसएमएस या वाट्सएप के माध्यम से भेज सकते हैं।

आप भी जुड़ें घर को स्मारक बनाने के अभियान से

दैनिक भास्कर, पड़ावा,इंदौर रोड, खंडवा

भास्कर अिभयान

सुरीली यादों काे है बचाना