पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम ने पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

सीएम ने पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा| स्वच्छभारत अभियान के तहत 2 अक्टूबर को जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी सभी कम से कम एक घंटे सफाई अभियान को देंगे। गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग पर यह निर्देश दिए। सीएम ने कहा सफाई अभियान को आंदोलन बनाया जाए। इसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी आम लोगों को शामिल किया जाए। जो जहां हो वह वहां सफाई करे। ताकि सफाई के प्रति सभी जागरुक हों। जहां भी गंदगी हो वहां 2 अक्टूबर को सफाई की जाए। इसमें स्वयं सेवी संगठनों, समाज सेवियों, उद्योगपतियों, राजनेताओं सबको शामिल किया जाए। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में कलेक्टर एमके अग्रवाल के साथ विधायक देवेंद्र वर्मा, लोकेंद्र सिंह तोमर, पंधाना विधायक योगितानवल सिंह बोरकर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष राजपाल तोमर मौजूद रहे।