तीन दिन में पूरा करें सर्वे कार्य
खंडवा| मोहल्लासमिति गठन के लिए वार्ड वार किए जा रहे परिवार सर्वे का काम तीन दिन किया जाए। यह निर्देश गुरुवार शाम सर्वे कार्य का निरीक्षण करते समय सहायक आयुक्त दिनेश मिश्रा ने दिए। शहर के 50 वार्डों में सर्वे सहायक राजस्व निरीक्षकों द्वारा चल रहा है। हर मोहल्ले के 100-100 परिवारों की सूची बनाई जा रही है। एक वार्ड में 5-6 मोहल्ला समिति बनने की संभावना है। इसमें दो उप राजस्व निरीक्षकों को तय लक्ष्य अनुसार समय पर वसूली करने के निर्देश दिए। 3 करोड़ 29 लाख रुपए बकाया राशि मार्च तक वसूलना है। राजस्व उपनिरीक्षकों के लक्ष्य तय किए हैं।