नहीं हो रही टॉवर रेडिएशन की जांच
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण नेे किसी टॉवर पर नहीं लगा जुर्माना, िसंधी कॉलोनी के लोग आज करेंगे रेडिएशन जांच की मांग
भास्कर संवाददाता|खंडवा
शहरमें टॉवर रेडिएशन की जांच नहीं होती। इसकी जवाबदारी भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण पर है लेकिन भोपाल से अफसर कब आते हैं और कब जाते हैं किसी को नहीं पता। यहां तक कि कभी किसी टॉवर को लेकर तो कोई नोटिस दिया गया और ही कोई जुर्माना लगाया। केंद्र ने टाॅवरों से 4.5 वाट प्रति वर्गमीटर की बजाए 0.45 वाट प्रति वर्गमीटर या इससे कम रेडियेशन निकलने की इजाजत दी है। इससे ज्यादा होने पर 5 लाख तक के जुर्माने का प्रावधान है। टीडीएम ललित यादव ने बताया स्थानीय स्तर पर निगरानी नहीं होती। भोपाल में ट्राई का कार्यालय है। निगरानी की जवाबदारी उन्हीं की है। सिंधी कॉलोनी के लोग मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर से मिलेंगे। वे रेडिएशन से हो रही बीमारियों के बारे में बताएंगे। रेडिएशन की जांच की मांग करेंगे। इसके बाद भी जांच नहीं होती तो आंदोलन करेंगे।