बैंकों में आज भी होगा लेनदेन
खंडवा| अर्द्धवार्षिकलेखाबंदी के दौरान मंगलवार को भी बैंकों में लेन-देन होगा। लोगों के लिए रुपए निकालने और जमा करने की मनाही नहीं है। हालांकि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती, 3 अक्टूबर को दशहरा पर बैंक की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 4 अक्टूबर को भी बैंकों में लेनदेन हो सकेगा। 5 अक्टूबर को रविवार और 6 अक्टूबर को बकरीद होने से लेन-देन नहीं हाे सकेगा। इसके बाद 7 अक्टूबर को बैंक रोज की तरह खुलेंगे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की लालचौकी शाखा रविवार को खुली रहेगी।
रोजकी तरह होगा लेनदेन
^अर्द्धवार्षिक लेखाबंदी के दौरान भी लेनदेन होता रहेगा। पूरे सप्ताह काम होगा। रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार लगातार तीन दिन से ज्यादा बैंक बंद नहीं रखे जा सकते हैं।^ -टीए खान, लीडबैंक मैनेजर