पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंूदी, हरसूद सुकवी खालवा में कवि सम्मेलन आज

मंूदी, हरसूद सुकवी खालवा में कवि सम्मेलन आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंूदी, हरसूद सुकवी खालवा में कवि सम्मेलन आज

मूंदी | नवदुर्गाउत्सव समिति द्वारा 30 सितंबर को सुभाष चौक पर कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। शिक्षक सीताराम मालाकार ने बताया शिक्षक मंच द्वारा हर साल यहां कवि सम्मेलन आयोजित किया जाता है। कवि फिरोज सागर झाबुआ, बाबू घायल आष्टा, सुरेश अजनबी भोपाल, चेतन शर्मा राजगढ़, शारदा श्री उज्जैन, ब्रजकिशोर पटेल इटारसी, नरेंद्र नक्षत्री मनासा कविता पाठ करेंगे। सूत्रधार की भूमिका भीमसिंह निर्मल देवास निभाएंगे।

हरसूद| भैरवचौक पर नवचेतना माताजी उत्सव समिति द्वारा मंगलवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें खंडवा और होशंगाबाद जिले के कवि रचना पाठ करेंगे।

खंडवा| जयमां नवदुर्गा युवा उत्सव समिति सुकवी खालवा में मंगलवार रात कवि सम्मेलन होगा। सम्मेलन में व्यंग्यकार कवि केबी मंसारे भीकनगांव, गजलकार दीपक मालवीय पोखर खरगोन, हास्य व्यंग्यकार जितेंद्र यादव कसरावद, विष्णु अग्रवाल हरसूद, गीतकार अमरदास सांवरले छनेरा प्रस्तुति देंगे। मंच का संचालन मयूर विहार माताचौक के गोविंद गोस्वामी करेंगे।