उच्च शिक्षा ऋण में तेजी लाने के निर्देश
उच्च शिक्षा ऋण में तेजी लाने के निर्देश
खंडवा| सोमवारको कलेक्टरेट सभागृह में हुई बैंकर्स की बैठक में कलेक्टर ने उच्च शिक्षा ऋण देने में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर एमके अग्रवाल ने बैंक अफसरों से कहा कि हम सब जनता की सेवा के लिए नियुक्त हुए है। बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन, और मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के प्रकरणों की स्वीकृति एवं वितरण की बैंक वार समीक्षा की।